अलवर में स्कूल जा रही 15 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार

राजस्थान के अलवर जिले में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

अलवर/राजस्थान। राजस्थान के अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें दो लोगों के नामजद सहित तीन के खिलाफ़ गैंग रेप का केस दर्ज किया गया है। घटना को अंजाम देकर जब आरोपी वापस पीड़िता को छोड़ने आए तो भीड़ को देखकर अपने गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए। आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करके आग लगा दी. इस सूचना पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जली हुई गाड़ी को कब्जे में लेकर रैणी थाने में भिजवाया है।
पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। पीड़िता गुरुवार को घर से सुबह करीब आठ बजे पैदल स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में एक कार सवार दो युवकों ने उसे रोक कर जबरन अपने साथ बैठा लिया।
आरोपित कार को सुनसान क्षेत्र में स्थित एक कमरे में ले गए, जहां से एक अन्य साथी को अपने साथ लिया था। तीनों आरोपितों ने फिर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस वारदात का मोबाइल से वीडियो बनाया।आरोपितों ने नाबालिग को इस घटना का जिक्र किसी और से करने पर वीडियो सार्वजनिक करने और साथ ही भाई की हत्या की धमकी दी।
इस बीच पीड़िता के स्वजन को स्कूल जा रहे दो अन्य छात्रों ने अपहरण की सूचना दी। ग्रामीण एकजुट हो रहे थे कि उसी दौरान आरोपित पीड़िता को वापस छोड़ने के लिए गांव में पहुंचे। ग्रामीण को देख आरोपित पीड़िता को कार में ही छोड़कर खुद पैदल मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने तोड़फोड़ के बाद कार में आग लगा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button