रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के इंचार्ज द्वारा कर्मचारियों के साथ किया गया दुर्व्यवहार

प्रयागराज,(उत्तर प्रदेश)।  प्रयागराज स्थित गैंग न०-1 के कर्मचारियों के साथ आज दिनाँक -08/01/2023 को इंजीनियरिंग विभाग के पीडब्ल्यूआई इंचार्ज अभय कुमार कनोजिया और सेक्शनल इंचार्ज प्रवीण कुमार के द्वारा ट्रैकमैन को लंच ब्रेक में लंच करने से रोककर कार्य में लगा दिया गया, जबकि सभी ट्रैकमैन लंच के लिए टिफिन खोल कर बैठे थे। पीडब्ल्यूआई इंचार्ज के इस दमनकारी व कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में गैंग हट पर एनसीआरईएस द्वारा जबरदस्त विरोध किया गया। प्रयागराज के मंडल मंत्री श्री चंदन कुमार सिंह जी एवं सभी शाखा पदाधिकारियों द्वारा पीडब्ल्यूआई के द्वारा किए दुर्व्यवहार की घोर निन्दा करते हुए कहा कि ट्रैकमैन साथियों के साथ दुर्व्यवहार और भेदभाव ,जातिगत दुर्भावनाओ से शोषण करने का प्रयास नही करने दिया जाएगा।कार्यस्थल पर पहुंचने के बाद कोई भी सुपरवाइजर कार्य स्थल पर उपस्थित नही था एवं सभी कर्मचारी डरे व सहमे हुए थे उनसे बात करने पर कर्मचारी रो रो कर बताये की उन्हे खाना नही खाने दिया गया और हम लोग सुबह से ही अपने कार्य में लगे है ऐसा आए दिन होता है इसकी सूचना एनसीआरईएस के मण्डल मंत्री जी ने कार्यस्थल से ही उच्च अधिकारियों को दिया एवं संगठन की ओर से विरोध दर्ज कराया इसके साथ ही गैंग मे कार्य करने वाले कर्मचारियों को इधर उधर अपने बंगलो व घरो पर भेज देते है और बाहर गये कर्मचारियों का अतिरिक्त कार्य शेष बचे हुए कर्मचारियों से धमकाकर ,डराकर, दबाव बना कर करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button