कौशाम्बी कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, डीएम ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज उदयन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने कहा कि डॉ. अंबेडकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी और महान समाज परिवर्तनकर्ता थे, जिनका संविधान निर्माण में अद्वितीय योगदान रहा है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजेंद्र सिंह और एस.पी. वर्मा ने भी बाबा साहब के जीवन दर्शन और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जयंती समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बाबा साहब के विचार और सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने में उतने ही प्रासंगिक हैं जितने संविधान निर्माण के समय थे।




