पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बच्चों ने भी किया नमो भारत में सफर

Children also travelled with PM Narendra Modi in Namo India

  • प्रधानमंत्री ने कोच में मौजूद बच्चों से खूब की बात, बच्चों ने दिए कई गिफ्ट
  • पीएम ने एनसीआरटीसी के अधिकारियों से संचालन और विस्तार की ली जानकारी
  • नमो भारत से न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 40 मिनट में होगा सफर
  • स्टैंडर्ड कोच का किराया 150 रुपये और प्रीमियम का किराया 225 रुपये तय

गाजियाबाद। नमो भारत का साहिबाबाद स्टेशन से न्यू अशोक नगर तक 13 किलोमीटर के अतिरिक्त खंड का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन करने के बाद सफर भी किया। पीएम मोदी ने एनसीआरटीसी के अधिकारियों से नमो भारत के अब तक के संचालन और विस्तार के बार में भी जानकारी ली है। इसके बाद जब पीएम मोदी सफर के लिए कोच में पहुंचे तो वहां कई स्कूलों के बच्चे पहले से मौजूद थे, पीएम के पहुंचते ही बच्चे खुश हो गए और उन्होंने तालियों के साथ पीएम का स्वागत किया।पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस दौरान बच्चों को निराश नहीं किया और सफर के दौरान उनसे खूब बात की। इससे पहले सड़क मार्ग से दिल्ली से नमो भारत के साहिबाबाद स्टेशन पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मिनिस्टर सुनील शर्मा ने किया। इस मौके पर सांसद अतुल गर्ग समेत प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। नमो भारत के मेरठ साउथ से दिल्ली कॉरिडोर के बीच 13 किलोमीटर के अतिरिक्त खंड के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे भी मौजूद रहे। बच्चे इस बात के लिए अधिक उत्साहित थे कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के साथ नमो भारत में यात्रा करने का मौका मिल रहा है। बच्चे अपने शिक्षकों के साथ सुबह दस बजे ही साहिबाबाद स्टेशन पहुंच गए थे। इसमें कई बच्चे ऐसे भी थे जो अपने हाथों से बने अलग-अलग तरह की कलाकृतियां बनाकर लाए थे, जिन्हें उन्होंने प्रधानमंत्री को सौंपा भी।
कुछ बच्चे इसी बात से खुश थे कि उन्हें दिल्ली तक की यात्रा प्रधानमंत्री के साथ करने का मौका मिल रहा है। इस मौके पर इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स, समरविले स्कूल वसुंधरा, अर्वाचीन पब्लिक स्कूल, डॉल्फिन पब्लिक स्कूलों के बच्चे इत्यादि शामिल थे।
एनसीआरटीसी द्वारा घोषित किराये में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक स्टैंडर्ड कोच का किराया 150 रुपये और प्रीमियम कोच का किराया 225 रुपये होगा। खास बात यह है कि उद्घाटन वाले दिन ही इसका संचालन यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है। जबकि हर बार उद्धाटन के अगले दिन इसका संचालन यात्रियों के लिए किया जाता रहा है। नमो भारत से यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक सिर्फ़ 40 मिनट में यात्रा कर सकेंगे।

नमो भारत का किराया सूची

स्टेशनस्टैंडर्ड कोचप्रीमियम कोच
न्यू अशोक नगर2030
आनंद विहार3045
साहिबाबाद5075
गाजियाबाद6090
गुलधर70105
दुहाई80120
मुरादनगर100150
मोदीनगर नॉर्थ120180
मोदीनगर साउथ130195
मेरठ साउथ150225

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button