लाजपत नगर की रामलीला में रावण और मंदोदरी की शादी का भी वर्णन किया गया

साहिबाबाद/गाजियाबाद। रामायण कला संगम समिति लाजपत नगर के द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में कलाकारों द्वारा राम जन्म एवं तड़का दहन का मंचन किया गया। रामलीला में रावण और मंडोतरी की शादी का भी वर्णन किया गया। जब श्री राम जी का जन्म हुआ तो अयोध्या में खुशियां मनाई गई l श्री धार्मिक लीला में भगवान राम का जन्म तक का मंचन किया गया। लीला के बाद ताड़का के पुतले का दहन किया गया। रामलीला में राक्षसों का ऋषि- मुनियों पर अत्याचार और ताड़का वध दिखाया गया। श्री राम जन्म के बाद अयोध्या नगरी में बधाई गीत बजाने और मिठाइयां बांटने का सुंदर मंचन किया गया। भगवान विष्णु द्वारा राम के रूप में जन्म लेने तक की लीला का मंचन किया गया। बाद में ताड़का दहन का मंचन किया गया।
मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा ने बताया कि कल मौसम खराब होने के कारण जो भी व्यवस्था बिगड़ गई थी उसको रामायण कला संगम सीमित लाजपत नगर के अध्यक्ष श्री बिक्रम सिंह बैंसला ने अपने नेतृत्व में दोबारा सुचारू रूप से करने के लिए सुबह ही मैदान पर पहुंचकर कार्य किया। अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला ने बताया कि कल मौसम खराब होने के कारण लीला का मंचन रोक दिया गया था। ताड़का दहन सोमवार में होना था लेकिन मौसम खराब होने से मंगलवार को किया गया है। पूरे रामलीला मैदान को दुबारे से पहले की तरह किया गया है। अब व्यवस्था सुचारु रुप से चलती रहेगी। बाद में ताड़का दहन किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, कमल पाटिल वार्ड अध्यक्ष, गीता भाटी, मंजू गुप्ता, सुरेश कसाना, अंकित मिश्रा, प्रवीण कसाना,चेतन ठाकुर, अलुदीन खान, पंकज गोयल, नीटू चौधरी, सालीकराम सिंह, अनिल सिरोही, प्रसांत पटेल, विनोद बालियान, विनय कुमार, टंक बहादूर, आशीष जैन, अभिमन्यु मिश्रा, कोषाध्यक्ष के.के. सिंह, दीपक वर्मा, सुरेश पंत, विकास यादव, अनिल सिरोही, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button