ढोंगी बाबा खरात का वीआईपी कनेक्शन! बेटी की शादी के कार्ड में एकनाथ शिंदे समेत कई नेताओं के थे नाम

मुंबई/एजेंसी। नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात से जुड़े विवाद ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) ने इस विवाद में सभी राजनीतिक नेताओं की भूमिका को लेकर सवाल उठाया है। इसके साथ ही सभी लोगों की जांच की मांग की है। जिनकी खरात के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। इसके साथ ही खरात की बेटी की शादी के लिए छपे कार्ड को लेकर भी बवाल जोरों पर है। कार्ड में छपे नामों के ऊपर भी सवाल किए जा रहे है। जानकारी के अनुसार शादी के कार्ड पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार और नीलम गोरहे समेत कई बड़े नाम ‘चीफ गेस्ट’ के तौर पर छपे थे। बता दे कि 10 जनवरी, 2026 में खरात की बेटी की शादी हुई थी।
खरात ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सिर्फ 12 लाख की इनकम दिखाई, लेकिन जांच में पता चला है कि उनकी संपत्ति असल में 200 करोड़ से ज्यादा है। टैक्स चोरी में उसे 10 साल तक जेल हो सकती है। इसके अलावा खरात के ऑफिस से 20 फुट लंबा रिमोट से चलने वाला सांप भी जब्त हुआ है। पुलिस ने कहा कि वह इसका इस्तेमाल अपने पास आने वाले लोगों को डराने और धोखा देने के लिए करता था। वहीं राज्य सरकार में मंत्री अदिति तटकरे का कहना है कि इन तस्वीरों से किसी भी तरह के निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए। एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने अंधविश्वास के खिलाफ कानूनों को मजबूत करने की जरूरत बताई। मालूम हो कि नासिक में महिलाओं के यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार अशोक खरात को कोर्ट ने 14 अप्रैल तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। इसके साथ ही गुरुवार को भी दूसरे मामले में फिर से कोर्ट में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button