पाकिस्तानी पत्रकार का दावा, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के निमंत्रण पर भारत आकर जानकारी जुटाते और आईएसआई से करते साझा

नेशनल डेस्क। एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर वहीं के पत्रकार नुसरत मिर्जा की तरफ से किए गए दावे ने सनसनी मचा दी है। यूट्यूबर शकील चौधरी के साथ बातचीत में मिर्जा ने कहा कि उन्हें तत्कालीन उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और एक अंग्रेजी अखबार मिली गजट के संस्थापक जफरूल इस्लाम खान के न्योते पर भारत आए थे। पाकिस्तान के पत्रकार नुसरत मिर्जा ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 2005 से 2011 के बीच में वो कई बार हिन्दुस्तान गए और अलग-अलग शहरों की जानकारी जुटाई व पाकिस्तान में जाकर ये सारी जानकारी आईएसआई चीफ और पाक सेना को दी।

पाकिस्तानी पत्रकार मिर्जा ने दावा किया कि उन्हें भारत में कई संवेदनशील खुफिया सूचनाएं हासिल हुई जिन्हें उन्होंने आईएसआई को पास किया। वहीं, मिर्जा के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। ट्विटर पर लोग हामिद अंसारी और जफरूल इस्लाम खान के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को भी कोस रहे हैं जो उस वक्त केंद्र की सत्ता में थी। बात 2011 की है। उस वक्त मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे।

हामिद अंसारी के न्यौते पर वो यहां पर आए थे। बता दें कि यूपीए 2 की सरकार देश में थी। अगर नियमों की बात की जाए तो कोई भी पाकिस्तान से आ रहा है तो वो सिर्फ तीन शहरों से ज्यादा हिन्दुस्तान में कहीं और नहीं जा सकता। लेकिन कांग्रेस के शासनकाल के दरमियां ये पत्रकार न केवल देश में आता हैं बल्कि सात अलग-अलग शहरों में जाकर जानकारी जुटाने के बाद पाकिस्तानी सेना से इसे साझा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button