दयालपुर में टहलने निकली युवती के घर न लौटने पर बवाल, लोगों ने किया हंगामा, पुलिस की लापरवाही पर गुस्सा

दिल्ली ब्यूरो। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के अचानक गायब होने के बाद जमकर हंगामा हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। आरोप है की युवती का दूसरे समुदाय के युवक ने अपहरण किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
युवती शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर से टहलने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। स्वजन ने आरोप लगाया कि युवती का अपहरण किया गया है। साथ ही स्वजनों का कहना है कि पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज होकर लोगों ने विरोध जताया। युवक के दूसरे समुदाय का होने के चलते भी पुलिस लापरवाही बरत रही है।
सूचना मिलते ही दयालपुर और करावल नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों के एसएचओ के नेतृत्व में इलाके में सर्च ऑपरेशन की बात कही गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि वास्तविक स्तर पर कोई प्रभावी अभियान नहीं चलाया गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस ने इलाके में जांच शुरू कर दी है और आसपास के रास्तों पर नजर रखी जा रही है, हालांकि अब तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका है। सीसीटीवी फुटेज में भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और युवती की तलाश जारी है, जबकि स्वजन जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

East Delhi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button