कौशांबी में प्रेमी युगल ने कुएं में लगाई छलांग, ग्रामीणों और पुलिस ने बचाया

सचिन पाण्डेय,कौशांबी/उत्तर प्रदेश। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया। गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने अपनी मां की डांट से नाराज़ होकर कुएं में छलांग लगा दी। यह देख उसका प्रेमी मिथुन भी आनन-फानन में प्रेमिका को बचाने के लिए कुएं में कूद पड़ा।
प्रेमी युगल के कुएं में कूदने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
दोनों को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज अस्पताल भेजा गया, जहां मामूली चोटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि युवती सुबह मोबाइल फोन पर बातचीत कर रही थी, जिस पर मां ने उसे डांट दिया। इसी बात से नाराज़ होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से प्रेमी युगल की जान बच गई। फिलहाल थाने पर दोनों पक्षों के परिजन पहुंचे हैं और मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button