खखरेरू में रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, मामला कोर्ट में विचाराधीन

सत्येंद्र शुक्ला,फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरू थाना क्षेत्र के सोथरापुर गांव में रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर विवाद गहराने लगा है। जानकारी के अनुसार, शिवदत्त शुक्ला ने अपने पड़ोसी राम सिंह पुत्र धनपत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने भतीजे के साथ मिलकर रात में उनके घर के मुख्य रास्ते पर अतिक्रमण कर रास्ता रोक दिया।
प्रार्थी ने इस संबंध में थाना खखरेरू को प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने कोर्ट के आदेश की प्रति भी संलग्न की है। आदेश के मुताबिक मामला पहले से ही सिविल जज खागा में विचाराधीन है और फैसला आने तक रास्ते में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
शिवदत्त शुक्ला ने पुलिस से रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की गुहार लगाई है। इस पर थाना अध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह विवाद अब कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ता दिख रहा है, जिससे ग्रामीणों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।




