अस्पताल में इलाज या मौत की साजिश? प्रेमिका की हालत सुन फरार हो गया प्रेमी, सीसीटीवी और ऑटो वाले खोल दिया ‘राज’
Treatment in the hospital or a conspiracy to kill? Hearing about the condition of his girlfriend, the boyfriend fled, CCTV and auto driver revealed the 'secret'

ग्वालियर/मध्य प्रदेश। ग्वालियर जिले के जिला अस्पताल में एक लावारिस युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती का बॉयफ्रेंड उसे मुरार जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए लेकर आया था। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, चेतन कुकरेजा नाम का युवक और बिहार की रहने वाली युवती पिछले तीन सालों से मालनपुर क्षेत्र में लिव-इन में रह रहे थे। दोनों एक ही फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। देर रात युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चेतन के मुताबिक युवती को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद उसकी हालत तेजी से खराब होने लगी।
चेतन ने युवती को गंभीर हालत में ऑटो रिक्शा में बैठाया और मुरार जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जब डॉक्टरों ने युवती की हालत नाजुक बताई तो वह घबरा गया और अस्पताल में युवती को छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल स्टाफ ने जब युवती को अकेला और अचेत अवस्था में पाया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना पर मुरार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। जिसमें आरोपी युवक की दिखा। युवक की पहचान नहीं मिल पाई तो पुलिस ने ऑटो के नंबर के जरिए ऑटो चालक को पकड़ा और फिर आरोपी युवक के घर पहुंच गई। जहां पर पुलिस ने चेतन कुकरेजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चेतन से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।




