मैट्रिमोनियल साइट पर खूबसूरत लड़कियों को फंसाता था नदीम, भरोसा जीतकर ले जाता था फ्लैट, फिर करता था रेप

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने एक 12वीं पास रियल एस्टेट एजेंट नदीम खान को गिरफ्तार किया है। नदीम मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। वो इन युवतियों को अपने फ्लैट में ले जाता था। यहां वो उनके साथ रेप करता था। पुलिस पूछताछ में उसने माना है कि वो उन खूबसूरत युवतियों के प्रोफाइल को टारगेट करता था जो गुरुग्राम के आसपास रहती हो। लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए वो अपनी लग्जरी लाइफ के फोटो भी भेजता था। उसकी लाइफ को देखकर लड़कियां इंप्रेस होकर उसके जाल में फंस जाती थी।
आरोपी नदीम यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। नदीम की उम्र 28 साल है और वो सिर्फ 12वीं पास है। आरोपी ने अभी तक शादी नहीं की है। नदीम गुरुग्राम में फ्लैट और कमरे किराए पर दिलाने वाले ब्रोकर का काम करता है। मुख्य रूप से सेक्टर-86 और आसपास के इलाकों में लोगों को फ्लैट और कमरा किराए पर उपलब्ध कराने का काम था। इसी पेशे के बहाने वह मैट्रिमोनियल साइट्स पर युवतियों से संपर्क करता। उसने जीवनसाथी.कॉम जैसी मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर आईडी बनाई हुई थी अलग अलग लड़कियों को अलग-अलग बिजनेस बताता था। वह एक साथ कई लड़कियों से चैटिंग करता था। वो अपनी रईसी से लड़कियों को प्रभावित करता था। इसके साथ ही शादी के बाद अच्छी लाइफ स्टाइल के सपने दिखाता था।
युवतियों को भरोसा जीतने के बाद वो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। जब उसका मन भर जाता तो वह युवती से बात करना बंद कर देता था। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहली बार 10 नवंबर 2025 को एक युवती ने केस दर्ज करवाया था। इसके बाद उसके काले कारनामे खुलने शुरू हो गए। 5 दिसंबर 2025 को खेड़की दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती ने भी उसके खिलाफ रेप की एफआईआर करवाई। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने इस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।





