भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के सपने देख रहा था हारिस, लैपटॉप से मिले आतंकी वारदातों के कई वीडियो

लखनऊ/एजेंसी। एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकी हारिस अली भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का मंसूूबा पाले थे। सहारनपुर निवासी हारिस के लैपटॉप से आतंकी वारदातों से संबंधित कई वीडियो व अन्य सामग्री मिली है। उसने कश्मीर में एक आतंकी कैंप में एक सप्ताह का प्रशिक्षण भी हासिल किया था। यहीं पर उसने सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचकर इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल के तरीके भी सीखे थे। यही वजह है कि करीब दो वर्षों से वह सुरक्षा एजेंसियों की नजरों में आए बिना आइसिस के लिए काम कर रहा था।
एटीएस ने हारिस को पिछले सोमवार को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। वह मुरादाबाद के एक निजी मेडिकल कालेज से बीडीएस की पढ़ाई कर रहा था। एटीएस ने उसके साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों व उसे पढ़ाने वाले शिक्षकों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
इसी सिलसिले में गुरुवार को कई छात्रों व शिक्षकों से एटीएस की टीमों ने लखनऊ व मुरादाबाद में पूछताछ की है। उसके साथ पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने एटीएस को बताया कि हारिस ज्यादा बाततीच नहीं करता था और रात को अकेले लैपटॉप पर ही काम करता था।
एटीएस की अभी तक की जांच में इस बात सामने आई है कि आइसिस से उसे क्रिप्टो करेंसी के रूप में लगातार फंडिग की जा रही थी, जिसका इस्तेमाल वह आइसिस की विचारधारा को प्रचारित व प्रसारित करने के लिए करता था। एटीएस शुक्रवार को उसे रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button