गाजियाबाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

लोनी/गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर को सोमवार दोपहर गोली मार दी। बैंक के गार्ड पर कहासुनी के बाद गोली मारने का आरोप है। गोली की आवाज सुन बैंक में भगदड़ मच गई।
वारदात के बाद गार्ड बैंक से कुछ दूर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान बैंक मैनेजर की मौत हो गई।
बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में पिछले एक वर्ष से अभिषेक बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बैंक में रवि नाम का युवक भी तीन माह से गार्ड की नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर गार्ड और बैंक मैनेजर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान गार्ड ने अपने डबल बैरल 12 बोर बंदूक से गोली बैंक मैनेजर के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुन बैंक में भगदड़ मच गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख उसे दिल्ली दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच की जा रही है।


