कानपुर में गरीब के ठेले पर नशे में पुलिसकर्मियों ने की पेशाब,हुए निलंबित

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। कानपुर पुलिस अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती है। पुलिसकर्मियों की एक करतूत सोशल मीडिया पर वायरल है। शराब के नशे में धुत एक कॉन्स्टेबल गरीब दुकानदार के ठेले पर पेशाब कर रहा था। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और पेशाब कर रहे कॉन्स्टेबल का वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनता देख कॉन्स्टेबल और उसके साथ मौजूद लोगों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग के आलाधिकारियों ने संज्ञान में लिया। एडीसीपी लाखन सिंह ने दोनों कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित ग्रीनपार्क चौराहे के पास बीते सोमवार देररात पीआरवी 112 में तैनात दो कॉन्स्टेबल शराब के नशे में अपने कई साथियों के साथ घूम रहे थे। इसी दौरान एक कॉन्स्टेबल ने एक दुकानदार के ठेले पर पेशाब करने लगा। इसका स्थानीय दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। कॉन्स्टेबल अपने साथियों के साथ दबंगई दिखाते हुए गाली गलौच शुरू कर दी। दुकानदारों ने कॉन्स्टेबल की करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ठेले पर कर रहा था पेशाब
एडीसीपी ईस्ट लाखन सिंह ने बताया कि बीते 2 नवंबर 2023 को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो को संज्ञान में लिया गया। इस वीडियो में देखा कि दो व्यक्तियों के साथ कई अन्य लोग भी थी। सभी आपस में गाली-गलौच करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में एक व्यक्ति ठेले पर पेशाब करते हुए देखा गया।
एसीपी कलक्टरगंज की रिपोर्ट पर कार्रवाई
उन्होंने बताया कि इस प्रकरण की जब जांच की गई, तो पता चला कि एक व्यक्ति पेशाब कर रहा था, वो पुलिसकर्मी है और उसके साथ एक और शख्स भी था। इनके नाम कॉन्टेबल हेमंत कुमार और लोकेश राजपूत हैं। एसीपी कलक्टरगंज की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी कराई जाएगी। इसकी शुरूआती जांच प्रचलित है, जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button