ठेका बस होने के बावजूद स्कूल बस से हो रहा कर्मचारियों का आवागमन, उठे सवाल

शोभित शर्मा,एमसीबी/छत्तीसगढ़/। एसईसीएल रानी अटारी खदान में कार्यरत कर्मचारियों का आवागमन चिरमिरी से रानी अटारी एवं विजय वेस्ट में होता है जिसे लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार खदान में कार्यरत कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए चिरमिरी एस ई सी एल के द्वारा ठेके पर बसों की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों को स्कूल बस से लाया-ले जाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बस का उपयोग छात्रों के परिवहन के लिए किया जाना चाहिए, लेकिन उसे कर्मचारियों के आवागमन में लगाया जा रहा है। इससे जहां स्कूली परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, वहीं सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि ठेके पर लगी बसों के रहते हुए भी स्कूल बस का उपयोग किए जाने से व्यवस्था और जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि किसी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, जबकि इससे कुछ वर्षों पूर्व विश्रामपुर एस ई सी एल क्षेत्र में इस र की एक घटना हो चुकी है जो स्कूल बस से एस ई सी एल कर्मचारियों का आवागमन किया जा रहा था जो दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी जिसमें कुछ जनहानि भी हुई थी उसके बाद भी एस ई सी एल प्रबंधन ठेके की बसों के बदले स्कूल बस का एस ई सी एल कर्मचारियों का आवागमन कर रहा है? स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग संबंधित अधिकारियों से की है, ताकि परिवहन व्यवस्था नियमों के अनुसार संचालित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button