आजमगढ़ पुलिस ने साल 2022 में 4,334 आरोपियों को पकड़ा,आबकारी और एनडीपीएस में 954 आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत साल 2022 में विभिन्न मामलों में 4334 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों में हत्या, लूट, डकैती, पॉक्सो एक्ट, रेप, दहेज हत्या, हत्या के प्रयास, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट जैसे मुकदमो के आरोपियों पर कार्रवाई की गई।
एसपी अनुराग आर्य द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत सबसे अधिक आबकारी और एनडीपीएस अपराधियों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत 954 एनडीपीएस और आबकारी से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इसके साथ डकैती में शामिल सात, लूट के 100, हत्या के 128, रेप में 98, पाक्सो रेप में 108, दहेज हत्या में 61, गैगेस्टर में वांटेड 335 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। हत्या के प्रयास मामले में 404 में चोरी में 364, गोवध में 146, अपहरण में 204, सात सीएलए में 32, धोखाधड़ी में 150, पुलिस मुठभेड़ में 100, आर्म्स एक्ट में 466 और अन्य मामलों में 677 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।
साल 2022 में वांटेड अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत देवगांव थाना क्षेत्र में सबसे अधिक गिरफ्तारी हुई। देवगांव थाने में यह संख्या 290 हो गई। जबकि रौनापार थाना क्षेत्र में यह संख्या 288 रही। जीयनपुर थाने की पुलिस ने भी 268 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र से 255 और कोतवाली नगर से 234 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
रानी की सराय से 234 तो बरदह से 227, सिधारी थाने से 222, फूलपुर थाने से 186, पवई से 178, मुबारकपुर से 177, बिलरियागंज से 175, दीदारगंज थाना क्षेत्र से 171, जहानागंज से 163, महाराजगंज से 156, अतरौलिया से 156, सरायमीर से 156, निजामाबाद में 143, अहिरौला में 132, मेंहनगर में 108, तरवां थाने में 108, कंधरापुर थाने के 103, कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 94 अभियुक्तों, मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में 43 और तहबरपुर थाने से 19 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।




