नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ को है किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार

शैलेश जैन,एमसीबी/छत्तीसगढ़। नगर के मुख्य चौराहे पर जल वितरण के लिए बने वाल्व पर पूर्व में जाल लगा कर सड़क के समतल किया गया था परन्तु कई वर्षों से वाहनों के दवाव से जाल लगभग एक फ़ीट तक धन्स गया है और कई छोटी मोटी दुर्घटना होती रहती है । मुख्य मार्ग पर इस तरह का गड्ढा किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है । इसके साथ ही वाल्व से पानी रिस रहा है और प्रदूषित होकर वापस लोगों के घरों तक पहुंच रहा है । क्षेत्र में पीलिया फैला हुआ है जिसका एक मुख्य कारण प्रदूषित पानी भी हों सकता है । इसी तरह की एक घटना में इंदौर में कई जान चली गई और हजारों लोग बीमारी से परेशान हुए।
वार्ड नम्बर 12 के पार्षद गिरधर जायसवाल से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष को वे कई बार बोल चुके हैं पर काम नहीं हो पाया है लगता है प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है ।




