कोरिया में एसीबी का बिग एक्शन, रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर व एएसआई गिरफ्तार, मचा हड़कंप

शोभित शर्मा,कोरिया/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कोरिया में भ्रष्टाचार पर छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरों ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को एसीबी की टीम ने बचरा और पोड़ी पुलिस चौकी में रिश्वत लेते दो पुलिस वालों को गिरफ्तार किया है।बचरा-पोड़ी पुलिस चौकी में प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थाने में तैनात एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव पर भी एसीबी ने तगड़ा एक्शन लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कदम बहरा गांव में सत्येंद्र प्रजापति के पड़ोस में रहने वाले डेढ़ वर्ष के बच्चे की कुछ समय पूर्व गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी. इस मामले में केस दर्ज किया गया था।आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने सत्येंद्र प्रजापति को इस केस में फंसाने की धमकी दी।उसे इस केस से बचाने के एवज में 50 हजार रुपये के रिश्वत की मांग की। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत सरगुजा एसीबी से कर दी।शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने शुरुआती जांच की। इस जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। रिश्वतखोरी की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की गई।
तय योजना के तहत आज 25 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को टीम ने बचरापोड़ी पुलिस चौकी में ही रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने चौकी परिसर में आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

ACB arrested SI and ASI: एसीबी ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसआई को रंगे  हाथों किया गिरफ्तार, फरार एएसआई को भी दबोचा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button