2 पत्नी,9 बच्चे,1 घर, करवाचौथ से शॉपिंग तक साथ, राजस्थान के देवा डॉन का था जलवा

कोटा।  राजस्थान के देवा गुर्जर को डॉन वाली लाइफ स्टाइल काफी पसंद थी। उसके हिसाब से अपनी जिंदगी भी गुजार रहा था। मगर सोमवार काफी भारी पड़ा और उसकी जान चली गई। डॉन देवा की 2 पत्नियां थी। दोनों से 9 बच्चे हैं। दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती हैं। पर्व त्योहार से लेकर करवाचौथ और शॉपिंग से लेकर सब्जी की खरीदारी तक साथ-साथ करती थीं। देवा गुर्जर सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर था तो रिल्स बनाने के लिए अलग से कैमरामैन भी रखता था।

सोशल मीडिया का शौकिन देवा डॉन
कोटा का हिस्ट्रीशीटर देवा डॉन को अपराधियों ने घेरकर मौत के घाट उतार दिया। वर्चस्व की लड़ाई में मारे गए देवा गुर्जर की निजी और सोशल मीडिया जिंदगी काफी दिलचस्प थी। उसकी दो-दो बीवियां थीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी ऐक्टिव रहता था। करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं। यही नहीं, देवा रेग्यूलर स्टंट से लेकर मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहता था। डॉन वाली लाइफस्टाइल और रूतबा उसे काफी भाता था।
दो पत्नियों से देवा गुर्जर के नौ बच्चे
देवा गुर्जर को दोनों पत्नियों से कुल 9 बच्चे हैं। पहली पत्नी से आठ बेटियां हैं, जबकि दूसरी से एक बेटा है। दोनों पत्नियों काली बाई और इंदिरा बाई के साथ एक ही घर में देवा रहता था। पहली पत्नी से कोई लड़का नहीं होने की वजह से उसने दूसरी शादी की। जिससे एक लड़का है। पत्नियों के साथ के वीडियो और रील्स भी सोशल मीडिया पर अक्सर देवा शेयर करते रहता था। शॉपिंग से लेकर करवा चौथ पूजा के वीडियो भी देवा ने शेयर किया था। । देवा डॉन के नाम से सोशल मीडिया पर फैन पेज भी बना रखा था। वीडियो बनाने के लिए देवा अपने साथ कैमरामैन भी रखता था।
लेबर सप्लाई के झगड़े में गई जान
देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन पर कोटा के आरके पुरम थाने में कई केस दर्ज हैं। इनमें लूटपाट, अवैध वसूली और मारपीट जैसे मामले शामिल हैं। चित्तौड़गढ़ के कई थानों में भी देवा के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वैसे देवा ने एक सप्ताह पहले ही अपनी हत्या का अंदेशा जताया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरके पुरम थाने में शिकायत में देवा गुर्जर ने बताया था कि वो रावतभाटा प्लांट में लेबर सप्लाई का काम करता है। उसे 23 मार्च को आधा दर्जन लोगों ने मोबाइल पर कॉल कर प्लांट में ठेका ना लेने और जान से मारने की धमकी दी है। उसने इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मोबाइल फोन में होने की बात कही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button