दिल्ली के भजनपुरा इलाके में चाकू की नोक पर पड़ोसी ने किया 7वीं के छात्र से कुकर्म

उत्तर पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में बच्चों से कुकर्म के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। भजनपुरा इलाके में चाकू की नोक पर घर में बंधक बनाकर सातवीं कक्षा के छात्र से कुकर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बच्चे को बुरी तरह से पीटा गया। पिछले नौ दिन में यह दूसरी वारदात है। 11 वर्षीय बच्चे की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ कुकर्म, पाक्सो, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की है।

पीड़ित परिवार भजनपुरा थाना क्षेत्र में रहता है। बच्चे के परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बड़े भाई हैं। वह इलाके के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। करीब सवा महीने पहले बच्चे की दादी की मृत्यु हो गई थी। उसी को लेकर छह दिसंबर को घर में एक कार्यक्रम था, काफी मेहमान आए हुए थे। रात नौ बजे के वक्त बच्चा अपनी ताई को गली के बाहर खड़े उनके वाहन तक छोड़ने गया था, ताई कुछ सामान घर भूल आई थी।

पीड़ित उस सामान को लेने के लिए घर जा रहा था, रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाले युवक ने घेर लिया। उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया, पीड़ित बुरी तरह से डर गया और वहां से भागने लगा। कुछ दूर भागकर वह गली में गिर गया, गिरते ही आरोपित ने उसकी पिटाई कर दी। बच्चे की कमर पर चाकू लगाकर वह उसे अपने घर ले गया। बंधक बनाकर उसके साथ कुकर्म किया।बच्चे ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा दिया। बाद में फर्श पर लिटाकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसी तरह से वहां से भागा और अपने घर गया और परिवार को मामले की सूचना दी। पीड़ित परिवार आरोपित के घर गए तो वह फरार हो चुका था। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

वहीं इससे पहले गत सितंबर में सीलमपुर में 11 साल के बच्चे से दो लोगों ने कुकर्म किया था7 बाद में उसके गुप्तांग में सरिया डाल दिया था। संक्रमण के कारण एक सप्ताह बाद बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button