नागपुर में डेटोनेटर और माइनिंग विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट, 15 से ज्यादा मरे, कई अस्पताल में

नागपुर/महाराष्ट्र। नागपुर जिले में बड़ी घटना सामने आई है। यहां विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए धमाके में रविवार को कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, रविवार सुबह 1 मार्च को एक गोला-बारूद निर्माण कंपनी में हुए विस्फोट हुआ। यह फैक्ट्री नागपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर कलमेश्वर तहसील के राउलगांव गांव में है। मारे गए लोगों में अधिकांश महिलाएं हैं।
नागपुर की फैक्ट्री के तेज धमाके ने पूरा इलाका दहलाया बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग पौने सात बजे हुई। एक तेज धमाका पूरे इलाके में सुनाई दिया। जिससे दहशत फैल गई। पता चला कि विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में नोनाल क्रिम्पिंग प्लांट में यह धमाका हुआ है। फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट 6 बजे शुरू होती है। यहां काम करने वाले वर्कर्स सुबह 6 बजे फैक्ट्री पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय दो पर्यवेक्षकों के अधीन लगभग 35 कर्मचारी मौजूद थे। सभी इस बलास्ट की चपेट में आए हैं।
यह कंपनी औद्योगिक विस्फोटकों की प्रमुख निर्माता है, जिसमें खनन और अवसंरचना परियोजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री, जैसे कि डेटोनेटर और विस्फोटक कारतूस शामिल हैं। दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं, जबकि कलमेश्वर पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय एम्बुलेंस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए नागपुर शहर के अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, जिला कलेक्टर विपिन इटांकर और एसपी हर्ष ए पोद्दार के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस दल राहत कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
यह घटना पिछले साल पास के एक कारखाने में लगी भीषण आग के ठीक एक साल बाद बाद हुई है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि घने धुएं और मलबे के बीच खोज और बचाव कार्य जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया जाएगा।




