दिल्ली के ओखला विहार में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

दक्षिणी दिल्ली। इजराइल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस क्रम में जामिया नगर के ओखला विहार स्थित मस्जिद बाबुल इल्म के बाहर विरोध जताया गया।
मस्जिद के बाहर खामेनेई का पोस्टर लगाया गया। दोपहर की नमाज के दौरान लोगों ने काले कपड़े पहन कर विरोध जताया और खामेनेई के मौत के विरोध में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जमकर नरेबाजी की गई।
मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद लोग वापस लौट गए। उधर, दिल्ली के जंतर मंतर पर भी हजारों लोग पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में पदर्शन हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button