बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में डॉक्टर, कोलकाता केस में आईएमए ने बुलाई आपातकालीन बैठक

Doctors are preparing for a big protest, IMA called an emergency meeting in Kolkata case

नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा संघ, दिल्ली चिकित्सा संघों, सभी स्वास्थ्य सेवा संगठनों और निजी डॉक्टरों ने 16 अगस्त 2024 को शाम छह बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च में निकालने का फैसला लिया। लेकिन उससे पहले एसोसिएशन की ओर से आज रात आठ बजे आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। बैठक डीएमए हॉल, दरिया गंज में बुलाई जा रही है।
एसोसिएशन ने कहा कि यह केवल एक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि न्याय और सुरक्षा के लिए एक आवश्यक स्टैंड है। आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसके बिना हम सार्थक बदलाव के लिए आवश्यक गति को खोने का जोखिम उठाते हैं। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने 16 अगस्त को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का फैसला वापस ले लिया है।
इस मार्च के लिए आईएम सहित सभी सहयोगियों को बुलाया गया है। आईएमए मुख्यालय शनिवार 17 अगस्त को सुबह छह बजे से सरकारी सहित सभी सेवाओं की हड़ताल में शामिल होगा। निजी और कॉर्पोरेट अस्पताल बंद हो जाएंगे। डॉक्टर की हड़ताल में अब प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर भी शामिल होंगे।
डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से आज रात आठ बजे आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। बैठक डीएमए हॉल, दरिया गंज में बुलाई जा रही है। सभी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन को संयुक्त रणनीति एजेंडा तैयार करने के लिए भी आमंत्रित किया गया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के संबंध में डीएमए द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में निर्णय लेना। डॉ. आलोक भंडारी, डॉ. प्रकाश लालचंदानी, डॉ. गिरीश त्यागी, डॉ. सतीश लांबा बैठक में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button