गरीबों को निशुल्क खाना बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट, रितु सिंह की नई पहल, प्रेम रसोई की नोएडा से होगी शुरुआत

नोएडा। भारत की प्रसिद्ध सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर रितु सिंह ने प्रेम रसोई नामक योजना की घोषणा की। मीडिया से बातचीत में रितु सिंह ने बताया कि आज भी भारत में अनेक परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे में दो टाइम का भोजन भी उनके लिए कठिन कार्य हैं। प्रेम रसोई के अंतर्गत ऐसे ही जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को निशुल्क खाना वितरित किया जाएगा। इनकी शुरुआत नोएडा और दिल्ली से होगी।
रितु सिंह ने बताया कि अनेक सार्वजनिक स्थानों पर हमारे बच्चे चॉकलेट बिस्किट आइसक्रीम इत्यादि खाते हैं। ऐसे में गरीब अनाथ और मजदूर के बच्चे ऐसी नजरों को केवल देख पाते हैं। इसी उद्देश्य से प्रेम रसोई न सिर्फ गरीब लोगों को खाना मुहैया करवाएगी, बल्कि बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट और आइसक्रीम वितरित करेगी। उनके इस सुंदर संकल्प में उनके पति बॉलीवुड डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह और उनकी बड़ी बेटी विष्णुप्रिया सिंह के साथ-साथ कई समाज सेवी भी जुड़े हैं। रितु सिंह ने बताया कि इस संकल्प में उनका उद्देश्य केवल खाना वितरित करना नहीं है, बल्कि लोगों और बच्चों को सम्मान के साथ प्यार देना भी है।
22 जुलाई 1974 को वाराणसी में जन्मी ज्योतिषी रितु सिंह अपनी सटीक भविष्यवाणियों, समाज सेवा और लेखन के कार्यों के लिए अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। वर्ष 2017 में फ्रांस की महामहिम प्रिंसेस इसाबेल के द्वारा उन्हें “अध्यात्म विभूति सम्मान” दिया गया था। इसके अलावा 2018 में विक्रमशिला विद्यापीठ से उन्हें मानक उपाधि प्राप्त है। उनके द्वारा लिखित ज्योतिष एवं आध्यात्मिक आधारित पुस्तक ‘सात अनाश्य है ब्रह्माण्ड के अंत’ तक काफी चर्चित है।




