पत्नी ने प्लानिंग की, बॉयफ्रेंड ने मर्डर, प्रेमी के लिए महिला ने करवाई पति की हत्या

रायपुर/छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा किया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने प्लानिंग रचकर अपने पति की हत्या करवाई थी। शादी के बाद उसका एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था जिस कारण से उसने पति के हत्या की साजिश रची थी। शनिवार को पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की प्लानिंग रची थी और हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने पूरे घटना को हादसा बताने की कोशिश की थी। पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला खरोरा थाना क्षेत्र के खसेरा गांव का है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि किशोर सारथी की पत्नी रोशनी का गांव के रहने वाले लिलेश से अफेयर चल रहा था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे इसलिए रोशनी ने अपने पति किशोर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 27 फरवरी की रात रोशनी ने प्लानिंग के तहत पति को अपनी बहन को लाने के लिए बिठिया गांव भेजा।
रास्ते में लिलेश अपने दो साथी अजय राज कुलदीप और देवेंद्र कुमार के साथ वहां मौजूद था। यहां उन्होंने उसकी हत्या कर दी और शव को दूर फेंक दिया। 28 फरवरी की सुबह किशोर सारथी का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान किशोर के रुप में हुई और उशके परिजनों ने परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
मामले की गंभीरता का देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। जांच में पता चला कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आया। रोशनी ने बताया कि उसका पिछले एक साल से लिलेश उर्फ मुरू से प्रेम संबंध चल रहा था। रोशनी और लिलेश साथ रहना चाहते थे। यह बात पति किशोर को भी पता था, जिसके कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होते रहते थे। इसी कारण उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी समेत उसके बॉयफ्रेंड और उसके 2 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




