हसदेव क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई ने 9 नई एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

​सुमिता शर्मा,अनूपपुर/मध्य प्रदेश। हसदेव क्षेत्र के कर्मचारियों और अधिकारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनोज बिश्नोई के द्वारा आज औपचारिक रूप से 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ​इन अत्याधुनिक एंबुलेंस का संचालन क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण केंद्रों पर किया जाएगा, जिसका सीधा लाभ हसदेव क्षेत्र के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को मिलेगा।
महाप्रबंधक महोदय ने बताया कि इन एंबुलेंसों को चिकित्सा सेवाओं में गति लाने और आपातकालीन स्थिति में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बेड़े में शामिल किया गया है। कुल 9 एंबुलेंस अब क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित कर दी गई हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई ने कहा, “कर्मचारियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ये एंबुलेंस न केवल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, बल्कि कठिन परिस्थितियों में एक जीवनदायिनी की भूमिका निभाएंगी।”
​इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, चिकित्सा अधिकारी और भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रबंधन की इस जन-कल्याणकारी पहल की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button