तमिल स्टार विजय की पत्नी संगीता ने दी तलाक की अर्जी, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। तमिलगा वेट्री कज़गम के चीफ थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम अलग हो रहे हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है और चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की है। रिपोर्ट के अनुसार, संगीता सोरनलिंगम ने एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का हवाला देते हुए चेंगलपट्टू परिवार न्यायालय में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ शादी के बाद रिश्ता था।
जैसे ही तलाक की खबर ऑनलाइन फैली, प्रशंसकों ने इंटरनेट पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने संगीता के इरादे पर सवाल उठाए, तो कुछ ने विजय की आलोचना की। एक यूजर ने ट्वीट किया, “संगीता ने थलपति विजय से तलाक के लिए अर्जी दी है। विजय अन्ना, अब मुश्किल समय है।” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि 27 फरवरी राजनीति और मनोरंजन जगत के लिए एक नाटकीय दिन था, क्योंकि जहां अरविंद केजरीवाल को निर्दोष घोषित किया गया, वहीं टीवीके नेता विजय की पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दी।
संगीता ने अचानक विजय पर आरोप क्यों लगाए, इस पर अटकलें लगने लगीं और कई लोगों का मानना है कि इसका संबंध आने वाले तमिलनाडु चुनावों से हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, “ऐसा लगता है कि उन्होंने चुनाव के समय का इंतजार किया और फिर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई ताकि यह दिखाया जा सके कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से कितना दुख पहुंचा है। विजय और उनकी पत्नी के लिए, खासकर चुनाव की पूर्व संध्या पर, यह बात पचाना मुश्किल है।”
विजय और संगीता की शादी 1996 में हुई थी। दोनों की शादी को 27 साल हो गए हैं और इनके बच्चे दो बच्चे हैं। फिलहाल तो संगीता के तलाक की मांग किए जाने से तमिल सिनेमा और राजनीति के दोनों मोर्चों पर चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि यह सब उनकी फाइनल फिल्म जना नायगन की रिलीज के बीच हुआ जो लीगल ट्रबल में फंसी है। दरअसल, यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। यह विजय की फाइनल फिल्म थी इस साल तमिलनाडु इलेक्शन में लड़ने से पहले। लेकिन फिल्म सेंट्ल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेश के पास लटकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button