हिंदू महापंचायत में शामिल होने से पहले पिंकी चौधरी नजरबंद

लव जिहाद के खिलाफ होनी थी बैठक

गाजियाबाद। मेरठ में शुक्रवार को होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को बृहस्पतिवार रात पुलिस ने आवास पर नजरबंद कर दिया। देर रात उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में पिंकी चौधरी ने कहा कि मेरठ में होने वाली हिंदू महापंचायत लव जिहाद के विरोध में होनी थी। इसमें मेरठ की स्थिति काफी दयनीय है। काफी परिवार लव जिहाद के चलते पलायन करने को मंजूर हैं।
इसके चलते उन्होंने बृहस्पतिवार शाम पंचायत में जाने का एलान किया तो रात में ही पुलिस फोर्स उनके शालीमार गार्डन स्थित आवास पर पहुंची और नजरबंद कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक पुलिस उनके आवास पर रही और मेरठ जाने नहीं दिया।
उन्होंने प्रसारित वीडियो में हिंदुओं से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस ने उनको नजरबंद किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button