यूपी में 12 पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगी एफआईआर, मथुरा कोर्ट ने दिया आदेश

मथुरा/उत्तर प्रदेश। मथुरा कोर्ट ने एक बड़े सनसनीखेज मामले में 12 नामजद और 3-4 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश गजेन्द्र सिंह द्वारा दायर एक प्रार्थना पत्र पर दिया गया, जिसमें उनके बेटे हरेंद्र को फर्जी मुठभेड़ में फंसाने, घर से अपहरण करने और गोली मारने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
गजेन्द्र सिंह ने सादाबाद कोतवाली, हाथरस और एसओजी प्रभारी धीरज गौतम सहित 12 पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि 25 फरवरी 2025 को सुबह 4 बजे, पुलिसकर्मी फरह स्थित उनके घर की दीवार फांद कर घुसे, उनके बेटे हरेंद्र को जबरन उठाकर ले गए। आरोप है कि पुलिस टीम ने बाद में सादाबाद में 10 बजे एक फर्ज़ी मुठभेड़ दर्शाकर हरेंद्र को गिरफ्तार किया और जान से मारने की नीयत से उसके पैरों में गोली मार दी। साथ ही घर से दो मोबाइल और ₹50,000 नगद ले जाने का भी आरोप है।
शिकायकर्ता ने अपनी शिकायत के साथ में सीसीटीवी फुटेज घर में घुसने और टोल से गाड़ी निकलने की, मोबाइल लोकेशन (सीडीआर) और फर्जी मुठभेड़ से दो घंटे पहले एसएसपी को पंजीकृत डाक से दी गई शिकायत की प्रतियां अदालत में प्रस्तुत कीं।
मथुरा सीजेएम कोर्ट ने थाना फरह प्रभारी को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद फर्जी मुठभेड़ के आरोपों में घिरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button