सूरत में मौत की ‘रफ्तार’, ब्लॉगर ने 140 की स्पीड से दौड़ाई बाइक, हादसे में गई जान

सूरत/गुजरात। गुजरात के सूरत में एक 18 वर्षीय व्लॉगर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि व्लॉगर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
व्लॉगर की पहचान प्रिंस पटेल के रूप में हुई है, जो ‘पीकेर ब्लॉगर’के नाम से मशहूर था। प्रिंस अपनी केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल से जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण प्रिंस की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रिंस 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था। ग्रेटर लाइनर ब्रिज के पास मौजूद मल्टी फ्लाइओवर पर प्रिंस ने अचानक बाइक से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिर गया। इस दौरान बाइक काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई और प्रिंस लगभग 100 मीटर दूर जाकर गिरा।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हादसे के बाद प्रिंस जमीन पर कई बार पलटी खाकर गिरा। हादसे के दौरान प्रिंस ने हेलमेट भी नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर में गहरी चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रिंस की मां शेल्टर में रहती हैं और दूध बेचकर अपना गुजारा करती हैं। बेटे की मौत के बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
प्रिंस एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंयर्स था, जो अक्सर बाइक की रील बनाता था। तेज बाइक चलाते हुए वो इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर रील अपलोड करता था। प्रिंस को केटीएम ड्यूक 390 बाइक बेहद पसंद थी। उसने इसी साल सितंबर में बाइक खरीदी थी। प्रिंस ने अपनी बाइक को ‘लैला’ नाम दिया था और वो खुद को ‘मजनू’ बुलाता था।
प्रिंस ने 4 दिन पहले ही बाइक चलाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में प्रिंस कहता है, “जब तक मजनू जिंदा था, उसे इस दुनिया में लैला से खूबसूरत कोई लगा नहीं, लेकिन अब वो उस जहान में है, जहां पर हूर और परियां भी रहती हैं, लेकिन उसे वहां जाकर भी लैला से ज्यादा हसीन कोई लग ही नहीं रही।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button