सीलमपुर में दुकान में लूट करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार , टांग पर लगी गोली

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराधों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीलमपुर इलाके में गौतमपुरी गली नंबर-9 स्थित ग्रोसरी स्टोर पर सोमवार रात फायरिंग कर दुकान पर लूटपाट करने वाले एक बदमाश रामपुर जिले के आकिब (25) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ओरपी के पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गाय। इससे एक पिस्टल, दो खोखे और एक चोरी की बाइक बरामद की है। आकिब की गोली एक हवलदार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।
पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर 2025 को रात करीब 10 बजे सीलमपुर पुलिस स्टेशन में गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि तीन अज्ञात व्यक्ति दुकान में घुस आए थे और बंदूक की नोक पर दुकानदार को लूट रहे थे। दुकानदार ने जब लूटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने दुकानदार को डराने के लिए गोली चलाई। जिसके बाद तीनों बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया था।राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराधों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीलमपुर इलाके में गौतमपुरी गली नंबर-9 स्थित ग्रोसरी स्टोर पर सोमवार रात फायरिंग कर दुकान पर लूटपाट करने वाले एक बदमाश रामपुर जिले के आकिब (25) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ओरपी के पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गाय। इससे एक पिस्टल, दो खोखे और एक चोरी की बाइक बरामद की है। आकिब की गोली एक हवलदार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की कोशिश की। लोकल इंटेलिजेंस से पता चला कि आरोपी मंगलवार रात यमुना खादर के तीसरा पुश्ता के पास आने वाला है, जो रात 2:20 बजे बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा। रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। रोकने की कोशिश तो पिस्टल निकालकर गोली चला दी। एक गोली हवलदार रॉकी के पास से निकल गई, जबकि दूसरी गोली हवलदार नवनीश की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आकिब की टांग में लगी। न्यू उस्मानपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है।




