लड़की को बिना कपड़ों के दिखा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहायक निरीक्षक को किया ब्लैकमेल

नई दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस में तैनात एक सहायक पुलिस निरीक्षक को सेक्सटार्शन में फंसाकर राजस्थान में भरतपुर के दो लोगों ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों आरोपित सीबीआई अधिकारी बनकर सहायक पुलिस निरीक्षक राजवीर सिंह को धमकाते रहे। उससे समझौते के नाम पर 6 लाख 27 हजार रुपये भी ले लिए।

इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग का काम जारी रहा तो राजवीर ने हरियाणा के सोनीपत पुलिस की साइबर क्राइम इकाई में शिकायत की। उसने शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को वह अपने घर सोनीपत गया हुआ था। उस दिन उसके पास एक वीडियो काल आया। वीडियो काल में दूसरी तरफ से बिना कपड़े एक युवती नजर आई। युवती ने उससे कपड़े उतारने के लिए कहा।

राजवीर ने ऐसा करने से मना कर दिया तो युवती ने फोन काट दिया। इसके बाद 29 सितंबर को राजवीर के पास अलग-अलग नंबर से फोन आए और राजीवर से कहा कि तुमने युवती के साथ वीडियो काल पर गलत हरकत की है। आरोप है कि इस दौरान उससे पैसे ले लिए लेकिन जब ब्लैकमेल ज्यादा ही करने लगे तो राजवीर ने पांच अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button