बैंक कर्मचारी के नदारद रहने से ग्राहकों को हो रहे हैं समस्याऐं

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जगह-जगह पर बैंकों की शाखाएं खोलकर आम लोगों को जहां सहूलियत देने का कार्य किया गया वहीं पर बैंक में तैनात कर्मचारियों के द्वारा ग्राहकों को परेशान करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया। जिसके कारण खाताधारको बैंक से अपना खाता बंद कर किनारा करना शुरू कर दिया है। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर में संचालित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इस समय मैनेजर एवं कैशियर के लापरवाही का शिकार हो चुका है बैंक कर्मियों की लापरवाही के चलते व्यापारी लेनदेन करने के लिए बार-बार बैंक के चक्कर लगाते रहते हैं। कहीं पर ग्राहकों को सर्वर के नाम पर तो कभी स्टाफ की कमी का हवाला देकर ग्राहकों को परेशान करने का कार्य किया जा रहा है।
व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके बैंक में आते हैं लेकिन बार-बार चक्कर लगाने के चलते उनको अपने व्यापार का नुकसान उठाना पड़ेगा। जिसके चलते व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से खाता बंद कर किसी अन्य बैंक में खाता खुलवाने के लिए विवश हो रहे हैं। टेक्निकल समस्याएं तो ग्राहकों के समझ में आती हैं लेकिन कर्मचारियों के द्वारा ग्राहकों के साथ सही तरीके से ना तो उत्तर देते हैं ।सिर्फ बाद में आने के लिए कहकर ग्राहकों को बाहर का रास्ता दिखा देते हैं बैंक कर्मियों के इस व्यवहार से खातेदार को में खाता धारकों में बैंक के प्रति आक्रोश व्याप्त है। जिसमें बड़े खातेदार अशोक सिंह, खूबचंद, प्रेम सिंह, अरविंद सिंह, राजेश सिंह, राम सुहावन सिंह आदि लोगों ने बताया कि इस बैंक के कैशियर और मैनेजर के व्यवहार से हम लोग असंतुष्ट हैं। अगर इसी प्रकार का रवैया चला रहा तो हमें अपने खाते बंद करवाना पड़ेगा। उन लोगों ने आगे बताया कि मैनेजर और कैशियर के चार्ज संभालने के बाद से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।इस संबंध में आरएम प्रदीप से संपर्क किया गया तो उनका फोन नहीं उठ रहा।




