लिव इन में रह रहे युवक-युवती ने छठी मंजिल से कूद कर दी जान, सोशल मीडिया पर बनाते थे दोनों यूट्यूब वीडियो और रील्स

बहादुरगढ़/हरियाणा। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े ने 7वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। दोनों सोशल मीडिया पर छोटे विडियो बनाते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।
गर्वित और नंदिनी दोनों यूट्यूब वीडियो बनाते थे। मृतक यूट्यूब पर अपना चैनल चलाते थे और उसके लिए शॉर्ट फिल्में भी बनाते थे। एक महीने पहले ही दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून से बहादुरगढ़ आए थे । यहां उन्होंने रूहिल रेजिडेंसी की छठी मंजिल पर फ्लैट नम्बर 701 किराए पर लिया। जहां वो अपनी टीम के करीबन 5 साथियों के साथ रह रहे थे।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय गर्वित और 22 साल की नंदिनी के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि देर रात शूट के बाद घर आने पर दोनों के बीच किसी विषय पर बहस हुई। जिसके बाद ये हादसा हुआ है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
मृतकों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है। परिजनों के बयान के आधार पर मामले में आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभी मृतकों के परिजन यहां नहीं पहुंचे है। उनका इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर सबूत जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। पुलिस जांच अधिकारी जगबीर का कहना है कि नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button