दिल्ली पुलिस और हाशिम बाबा गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़,तीनों अपराधी घायल

उत्तर पूर्वी दिल्ली। शनिवार रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर छेनू गिरोह के बदमाश अरबाज की हत्या करने वाले तीनों बदमाशों के साथ स्पेशल स्टॉफ की सोमवार रात गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से करीब 25 राउंड गोलियां चली। इसमें तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बदमाशों की पहचान खालिद, फहाद व अन्य के रूप में हुई है। मंडोली जेल में बंद गैगस्टर हाशिम बाबा के गुर्गे सुहैल उर्फ चप्पल ने अरबाज की हत्या करवाई थी।
इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात पूर्वोत्तर दिल्ली में अंबेडकर कॉलेज के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद कुख्यात हाशिम बाबा गिरोह के तीन बदमाश घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास हुई गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों को भी मामूली चोटें आईं।
घायल बदमाशों की पहचान अली उर्फ फहाद, आसिफ उर्फ खालिद और अलसेजान उर्फ थोथा के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी तीनों हाशिम बाबा गिरोह के सदस्य हैं और नौ मार्च को हुई गोलीबारी की घटना में वांछित थे। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा, “सीलमपुर में दो दिन पहले गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें अरबाज नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था। सीलमपुर की घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। हमने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button