बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास के बाद एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या

राजबाड़ी जिले में भीड़ ने अमृत मंडल को पीटा, मृतक 'सम्राट वाहिनी' गैंग का था लीडर

ढाका/एजेंसी। बांग्लादेश से एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां राजबाड़ी जिले के पांगशा इलाके में एक बार फिर भीड़ के हमले में हिंदू युवक की जान चली गई। 29 साल के अमृत मंडल को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना दीपू चंद्र दास की मौत के महज 7 दिन बाद हुई है।
स्थानीय लोगों ने बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट ‘द डेली स्टार’ को बताया कि सम्राट ‘सम्राट वाहिनी’ नाम के एक क्रिमिनल गैंग का लीडर था, जो दूसरी गतिविधियों के अलावा जबरन वसूली में शामिल था। सम्राट पिछले साल शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद देश छोड़कर भाग गया था और वह अपने गांव कलिमोहर यूनियन के होसेंडांगा लौटा था।
बुधवार को रात करीब 11 बजे, सम्राट और उसके गैंग के कुछ दूसरे सदस्य कथित तौर पर एक ग्रामीण, शाहिदुल इस्लाम के घर पैसे वसूलने गए थे। ग्रामीण के परिवार वालों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि गैंग के सदस्य लुटेरे हैं. इस बीच दूसरे गांव वालों ने सम्राट को पकड़ लिया. जिसके बाद उसे पीट-पीटकर मार डाला गया, जबकि गैंग के दूसरे सदस्य भागने में कामयाब रहे।
असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (पांग्शा सर्कल) देब्रत सरकार ने बताया कि पुलिस ने सम्राट को भीड़ से बचाने के तुरंत बाद अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सरकार ने बताया कि सम्राट के खिलाफ पांग्शा पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज थे, जिनमें एक हत्या का मामला भी शामिल था। सम्राट के एक साथी मोहम्मद सलीम को एक पिस्तौल और एक और बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया।
29 साल के सम्राट की हत्या ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में फैक्ट्री मजदूर दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के बाद माहौल पहले से ही तनावपूर्ण है, जिससे देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। ढाका से लगभग तीन घंटे दूर मैमनसिंह में पिछले गुरुवार को 27 साल के दास पर एक सहकर्मी ने ईशनिंदा का आरोप लगाया था और भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को लटकाकर आग लगा दी गई थी।
दास की इस क्रूर हत्या की व्यापक निंदा हुई है और भारत में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। अधिकारियों ने बाद में कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि दास ने ईशनिंदा की थी. यह हत्या काम के विवाद का नतीजा हो सकती है।
इस लिंचिंग के सिलसिले में कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बांग्लादेश के शिक्षा सलाहकार सीआर अबरार ने मंगलवार को दास के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘सरकार की ओर से, शिक्षा सलाहकार प्रोफेसर सी आर अबरार ने मंगलवार को मैमनसिंह में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और इस मुश्किल समय में सरकार की सहानुभूति और समर्थन का आश्वासन दिया।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button