जेवर कोतवाली में तैनात रहे दो होमगार्ड का प्रदेश पुलिस में चयन, पुलिसकर्मियों ने दी बधाई

Two home guards posted at Jewar police station got selected in state police, policemen congratulated them

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जेवर कोतवाली में तैनात रहे दो होमगार्ड का प्रदेश पुलिस में सिपाही के लिए चयन होने पर मंगलवार को पुलिसकर्मियों व साथी होमगार्ड ने बधाई देकर उन्हें ट्रेनिंग के लिए रवाना किया। दोनों होमगार्ड लगभग चार वर्ष पूर्व अपने पिता की मौत के बाद होमगार्ड बने थे।
बंकापुर गांव निवासी विपिन कुमार ने बताया कि उनके पिता होमगार्ड सतीश कुमार की वर्ष 2020 में मृत्यु के बाद जून 2021 ने मृतक आश्रित के रूप में वह होमगार्ड बने थे। वर्तमान में गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी पर उसकी ड्यूटी चल रही थी।
बुलंदशहर के ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कपना निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता होमगार्ड निरंजन सिंह की बीमारी की वजह से वर्ष 2020 में असमय मृत्यु के बाद वह मई 2021 में होमगार्ड बने थे। वर्तमान में सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में उनकी ड्यूटी चल रही थी।
वहीं, बधाई समारोह में कोतवाली पुलिस के अलावा एसीसी मुनेश कुमार, पीसी रामपाल सिंह, पीसी इंद्रजीत शर्मा कम्पनी प्रभारी, डायल 112 के राजपाल तालान आदि मौजूद रहे। बुलंदशहर के ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कपना निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता होमगार्ड निरंजन सिंह की बीमारी की वजह से वर्ष 2020 में असमय मृत्यु के बाद वह मई 2021 में होमगार्ड बने थे। वर्तमान में सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में उनकी ड्यूटी चल रही थी।
वहीं, बधाई समारोह में कोतवाली पुलिस के अलावा एसीसी मुनेश कुमार, पीसी रामपाल सिंह, पीसी इंद्रजीत शर्मा कम्पनी प्रभारी, डायल 112 के राजपाल तालान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button