युवती के साथ दुष्कर्म कर बेहोशी में छोड़कर भागे

लोनी/गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को बेहोशी की हालत में मौके पर छोड़ कर भाग गए थे। बाद में पीड़िता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी अभिषेक उसे जबरन धमकी देकर बाइक पर बैठा कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अभिषेक के साथ एक और युवक था, जिसने फोटो खींची और पिता को भी जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद वह बेहोश हो गई। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रविवार को अभिषेक और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button