मथुरा में ईदगाह के पास गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव

Tension due to finding remains of cow near Idgah in Mathura

मथुरा/उत्तर प्रदेश। मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के बरसाना मार्ग स्थित ईदगाह के समीप गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव फैल गया है। मौके पर पहुंचे गोरक्षक दल के सदस्यों और पुलिस के बीच तीखी कहासुनी हुई। हिन्दू संगठनों ने ईद के मौके पर गो कटान का आरोप लगाया है। देर रात तक गोवर्धन में हंगामा चला और तनाव की स्थिति बनी रही। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बकरीद की देर शाम ईदगाह के पास गोवंश के अवशेष मिलने की खबर फैलते ही गोवर्धन में तनाव की स्थिति कायम हो गई। बड़ी संख्या में गोरक्षक दल के सदस्य और स्थानीय हिन्दू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गो कटान का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आक्रोशित थे।
उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस और लोगों बीच तीखी बहस हुई। हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया कि ईद के मौके पर गोतस्कर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना स्थल पर एसपी देहात सुरेश चंद रावत, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह सही कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया है।
एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि गोवंश के अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। टीमें लग गई हैं। जिसने भी यह किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button