मैनपुरी में जिसे दुल्हन बनाकर घर लाया, वो निकली किन्नर, सुहागरात पर फिरा अरमानों पर पानी

मैनपुरी/उत्तर प्रदेश। मैनपुरी जिले में एक युवक शादी करके दुल्हन को घर लाया। इसके बाद सारी रस्में निभाई गईं। सुहागरात को दूल्हे के होश उड़ गए। जिसको वो दुल्हन बनाकर घर लाया, वो मंगलामुखी यानी किन्नर निकला। युवक ने अब थाने में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी बीते 25 मार्च को हुई थी। उसकी शादी थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद युवक दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया। घरवालों ने नई नवेली दुल्हन का खुशी-खुशी स्वागत किया।
शादी के दो दिन बाद 28 मार्च को रात में एक ऐसे सच से युवक का सामना हुआ, जिसने उसको हिलाकर रख दिया। जिस युवती को वह दुल्हन बनाकर घर लाया था, वो मंगलामुखी निकली। जैसे ही इसकी जानकारी घर के परिजनों को हुई तो एक पल में सारी खुशियां तनाव में बदल गईं। इसके बाद युवक परिजनों के साथ थाने पहुंचा और पूरी बात पुलिस को बताई।
पुलिस को दी तहरीर में युवक ने आरोप लगाया है कि उससे यह सच्चाई जानबूझकर छिपाई गई और धोखाधड़ी करके उसकी शादी मंगलामुखी से करा दी गई। युवक ने आगे कहा कि पत्नी का जब सच सामने आया तो वह मायके लौट गई और अपने साथ शादी में मिले जेवर भी ले गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष के संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button