शैली ओबरॉय होंगी दिल्ली नगर निगम की नई मेयर, जानें कौन है जिसे आम आदमी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी की तरफ से नई मेयर शैली ओबरॉय को बनाया जाएगा। आम आदमी पार्टी की तरफ से शैली को उम्मीदवार बनाया गया है, जिसके बाद अब उनका जीतना और पद पर आसीन होना तय माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने निगम के लिए मेयर पद के उम्मीदवार की घोषा 23 दिसंबर को की है।

 आम आदमी पार्टी की बैठक के बाद शैली के नाम पर मुहर लगी है। जानकारी के मुताबिक मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल सिर्फ तीन महीने के लिए होगा। दरअसल महापौर का कार्यकाल एक अप्रैल से 31 मार्च तक के लिए होता है। इसलिए महापौर बनने के बाद शैली का कार्यकाल सिर्फ 31 मार्च तक के लिए होगा। बता दें कि महापौर पद पर चयन रोटेशन के आधार पर एक वर्ष के लिए होगा। महापौर के लिए पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है।

 वहीं स्टेंडिंग कमेटी के सदस्यों का कार्यकाल पूरे एक वर्ष के लिए तय किया जाएगा। बता दें कि आम आदमी पार्टी की बैठक में कुल छह नामों पर चर्चा हुई थी। इसमें महामौर, उप महापौर और चार स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए चर्चा की गई थी।

 बता दें कि दिल्ली के एकीकृत होने के बाद छह जनवरी 2023 को नगर निगम की पहली बैठक होगी। इस बैठक में महापौर और उपमहापौर के पद पर चुनवा होगा और दोनों उम्मीदवारों का चयन होगा। इस बैठक में सीक्रेट बैलेट के जरिए महापौर और उपमहापौर के पद का चुनाव होगा।

 जानें शैली ओबेरॉय के बारे में
दिल्ली की पटेल नगर वॉर्ड 86 से शैली ओबेरॉय पार्षद हैं। पहली बार उनका पार्षद पद के लिए चुनाव हुआ है। पेशे से शैली एक प्रोफेसर हैं। 39 वर्षीय शैली ने पीएचडी की है। बता दें कि बीजेपी की दीपाली कपूर को शैली ने सिर्फ 269 मतों के अंतर से हराया था।

 महापौर पद पर होता है रोटेशन
बता दें कि महापौर का चयन दिल्ली नगर निगम में एक वर्ष के लिए होता है। पहला वर्ष महिला के लिए आरक्षित होता है। इसके बाद दूसरा वर्ष अनारक्षित वर्ग, तीसरा वर्ग आरक्षित वर्ग और अंतिम दो वर्ष अनारक्षित वर्ग के लिए होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button