दिल्ली में हार के बाद पंजाब में स्टार एंट्र्री, एक्ट्रेस सोनिया मान आप में शामिल

After defeat in Delhi, star entry in Punjab, actress Sonia Mann joins AAP

  • आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं एक्ट्रेस सोनिया मान
  • अरविंद केजरीवाल से नई दिल्ली में की मुलाकात
  • दिवंगत किसान नेता बलदेव सिंह की बेटी हैं सोनिया

चंडीगढ़/नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में कारारी हार के बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट में स्टार एंट्री सामने आई है। पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सोनिया मान आप में शामिल हो गई हैं। सोनिया मान पहले आम आदमी पार्टी की समर्थक थीं। उन्होंने दिल्ली चुनावों में आप के लिए प्रचार करते हुए समर्थन मांगा था। सोनिया मान रविवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद आप में शामिल हुईं। सोनिया मान किसान नेता बलदेव सिंह की बेटी हैं। सोनिया मान ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। उनके पिता को खालिस्तानी आतंकवादियों ने मारा था। वह आप में ऐसे वक्त पर आई हैं जब पार्टी पंजाब के 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर ध्यान दे रही है।
सोनिया मान पंजाबी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने राजनीति में एंट्री ली है। आप की पंजाब यूनिट ने एक्स पर लिखा है कि सोनिया मान का पार्टी में स्वागत है। इसमें लिखा है कि सोनिया मान के पिता बलदेव सिंह एक किसान नेता थे। 1980 के दशक में खालिस्तानी आतंकवादियों ने उनकी हत्या कर दी थी। सोनिया मान ने पंजाबी फिल्मों के अलावा अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने मलयालम, हिंदी, तेलुगु और मराठी फिल्मों में अभिनय किया है। सोनिया मान की पहली फिल्म मलयालम फिल्म ‘हाइड एन सीक’ थी। उन्होंने 2014 में ‘कहीं है मेरा प्यार’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। हाल ही में, वह 2020 की फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ में भी नजर आईं। वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के साथ काम कर चुकी हैं। सोनिया मान का जन्म हल्दवानी में हुआ है। इसके बाद वह अमृतसर में पली बढ़ी हैं। वह 2021 में किसानों के आंदोलन में पहुंची थीं।
अरविंद केजरीवाल 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पंजाब पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने उन्हें नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से हराया था। 13 साल तक दिल्ली पर राज करने के बाद आप सत्ता से बाहर हो गई थी। अब केजरीवाल 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। उनके पास चुनाव की तैयारी के लिए दो साल का समय है। सोनिया मान का आप में शामिल होना पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकता है। सोनिया मान की लोकप्रियता और उनके पिता की विरासत पार्टी को किसानों का समर्थन जुटाने में मदद कर सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सोनिया मान राजनीति में कैसा प्रदर्शन करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button