साहिबाबाद सब्जी मंडी में मांसाहारी भोजन बेचने पर रोक, ढाबा हटाने का आदेश
Ban on selling non-vegetarian food in Sahibabad vegetable market, order to remove dhaba

साहिबाबाद/गाजियाबाद। नवीन फल व सब्जी मंडी में मंडी सचिव ने मांसाहारी भोजन पर रोक लगा दी है। सचिव ने यह कदम स्वच्छता को ध्यान में रखकर उठाया है। मांसाहारी ढाबा संचालक को मंडी परिसर से ढाबा हटाने का आदेश दिया है। ढाबा नहीं हटाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मंडी में प्रतिदिन हजारों ग्राहक, किसान और व्यापारी आते हैं। मंडी में कई कैंटीन हैं। शाकाहारी और मांसाहारी कई ढाबे भी संचालित हो रहे हैं। देर रात तक ढाबों पर भीड़ रहती है।
मंडी सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि मंडी परिसर में मांसाहारी भोजन के बाद गंदगी फैलाने की शिकायतें मिल रही थीं। मंडी में कानूनी रूप से मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है। उन्होंने मांसाहारी ढाबा संचालक को बुलाया था। ढाबा संचालक को ढाबा हटाने का आदेश दिया गया है।
अगर आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो ढाबे को वहां से समिति द्वारा हटाया जाएगा। कैंटीन संचालकों को भी साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारियों को भी साफ-सफाई करने के लिए कहा गया है। उनके आदेश का असर भी हुआ है। मंडी में अब पहले ज्यादा सफाई रहती है।
मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मंडी परिसर में कैंटीन चलाने का हर वर्ष ठेका दिया जाता है। वहीं कई ढाबे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। उनको बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडी परिसर में नियम के अनुसार कैंटीन चलाने की अनुमति दी गई है।




