फतेहपुर में नहीं थम रहे सड़क हादसे, खखरेरू के बैरी गांव के पास तीन महिलाए हुई हादसे का शिकार

Road accidents are not stopping in Fatehpur, three women became victims of accident near Bari village of Khakhreru

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के बैरी गांव के पास बनी भट्ठी से गुड़ बांध कर वापस लौट रही तीन महिलाए हुई घायल जिनको सीएचसी भेजा गया। जानकारी के अनुसार खखरेरू निवासी बिट्टन पत्नी बच्चीलाल उम्र लगभग 40 वर्ष, बिट्टन पत्नी गिरिलाल उम्र लगभग 65 वर्ष व विमला पत्नी बलिराम निवासी खखरेरू जो बैरी गांव में बनी गुड भट्टी से गुड बनाकर अपने घर खखरेरू वापस जा रही थी तभी रात्रि लगभग 10 बजे बैरी चकीया के मध्य अचानक पीछे से आ रही दो पहिया वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया।
बिट्टन पत्नी ने बच्चीलाल, बिट्टन पत्नी गिरिलाल के पैर में गंभीर चोटे आई है व विमला को चोटे आई है व बाइक में पीछे बैठा अज्ञात व्यक्ति बाइक से नीचे गिर कर बेहोश हो गया। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस से सीएचसी खखरेरू भेजा गया इस संबंध में डॉ राजू राव ने बताया कि घायलों को मंझनपुर के लिए रेफर किया है। इस संबंध में खखरेरू थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button