बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मुस्लिम छात्र ने किया धर्म परिवर्तन! मंदिर में की पूजा-पाठ, जानिए क्या है सच्चाई
Muslim student of Banaras Hindu University converted to Islam! Performed worship in temple, know the truth

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के एक मुस्लिम छात्र के धर्म परिवर्तन की खबर से मंगलवार को वाराणसी में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया हैंडल से खबर सामने आई कि बीएचयू में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्र ने परिसर स्थित एक मंदिर में धर्म परिवर्तन किया है। इस खबर के सामने आने के बाद एनबीटी ऑनलाइन ने इस खबर की पड़ताल की।एनबीटी ऑनलाइन की पड़ताल में जो सच सामने आया उसके बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन अब बीएचयू के दावा करने वाले छात्र पर कार्रवाई की बात कर रहा है। वीडियो में दिख रहा कि युवक लंका चौराहे के पास एक साइबर कैफे और फोटो-कॉपी की दुकान चलाता है। इतना ही नहीं युवक ने बताया कि उसने धर्म परिवर्तन 2020 में ही करा लिया था। आज अपने दोस्तों के कहने पर मंदिर में बस पूजा-पाठ की है।
वीडियो में बीएचयू के छात्र होने का दावा करने वाला युवक महमूद अलाम ने बताया कि वो मूल रूप से गया जिले के इमामगंज का रहने वाला है। 2010 से वो बनारस में अपने परिवार को छोड़ कर किराए पर रहता है। लंका चौराहे के पास किराए की दुकान ले कर जेरोक्स का काम करता है। 25 अगस्त 2020 को ही उसने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म स्वीकार किया है। अब उसने अपना नाम गुड्डू लाल रखा है। 2020 से ही लोग उसे गुड्डू के नाम से जानते हैं।
वीडियो के बारे में महमूद उर्फ गुड्डू ने बताया कि बीएचयू के कुछ छात्र उनके दोस्त है। उन्हीं में से विवेक सिंह ने बीएचयू परिसर स्थित एक मंदिर में बुलवाया और कहा कि विधिवत पूजा-पाठ करते हैं। उन्होंने बताया कि मैंने तो 25 अगस्त 2020 को ही मुस्लिम धर्म छोड़ कर हिंदू धर्म अपना लिया है और अपने परिवार से अलग रहता हूं।
मामले में चीफ प्रॉक्टर एसपी सिंह से पूछा गया तो उन्होंने इस घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई। चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि वीडियो में दिख रहा युवक बीएचयू का छात्र है ही नहीं। वहीं दूसरे युवक के बारे में टीम भेजकर पता कराने की कोशिश कर रहे हैं। बीएचयू के छात्र होने का दावा करना गलत है। इस पर जांच कराकर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।




