नोएडा में हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, दो लड़कियां और तीन युवक गिरफ्तार

Honey trap gang busted in Noida, two girls and three youths arrested

नोएडा। फेस दो थाना पुलिस टीम ने लोगों को डेटिंग ऐप के माध्यम से हनी ट्रैप में फंसाकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह के दो महिलाओं समेत पांच सदस्यों को शनिवार को बायोडायवर्सिटी पार्क से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पांच मोबाइल, कार और 70 हजार रुपये की नगदी बरामद की। आरोपी 25 से ज्यादा लोगों को अपने जाल में फंसाकर 30 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि फेस दो थाना पुलिस को ककराला क्षेत्र के एक युवक की ओर से शिकायत मिली कि डेटिंग ऐप की मदद से युवती ने मिलने बुलाया। अपने साथियों के साथ मिलकर हनी ट्रैप में फंसाया और मारपीट कर 2.40 लाख रुपये ऐंठ लिए।
पीड़ित की शिकायत पर मुकमदा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच की तो पांच आरोपी दबोचे। आरोपियों की पहचान झारखंड गिरडीह बेरापाट व नोएडा मोरना के लालू यादव व अंजली बैंसला, बिहार सीतापुर व दिल्ली मालवीय नगर के अंकित, दिल्ली ग्रेटर कैलाश के ललित, चंडीगढ़ न्यू इंद्रा कॉलोनी व नोएडा सेक्टर 62 की सोनिया के रूप में हुई।
पूछताछ में बताया कि आरोपी गूगल पर रियल मीट गर्ल्स जैसे साइट सर्च करने वाले फोरम व वेबसाइट्स पर अपना फोन नंबर डाल देते। इससे लोगों के संपर्क में आकर लड़कियों के फोटो भेजकर कॉल करते। युवती कॉल कर मिलने बुलाती और अपने साथियों को बुलाकर ग्राहक युवक को दबोच लेते। उसके साथ मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाते। युवती झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाकर पांच लाख रुपये तक की मांग करती। पीड़ितों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठते। पीड़ितों के डरने पर आगे भी पैसे ऐंठना जारी रखते हैं। एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी लालू व अंजलि गिरोह के मास्टमाइंड हैं और दोनों लिवइन में रह रहे थे। आरोपी ठगी की धनराशि का हिस्सा आपस में बांट लेते। आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे। आरोपी एक डेट के लिये ग्राहकों से पांच से दस हजार रुपये तक वसूलते थे।
वहीं, सेक्टर 39 थाना पुलिस टीम ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर फ्राड करने वाले छह लोगों को शनिवार को गोदरेज बिल्डिंग के पहले पार्क के पास से गिरफ्तार किया। पीड़ितों के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं। खरीदारी के सामान को नोएडा बेचने के दौरान सभी ठग पकड़े गए। आरोपितों से लैपटाप, 28 मोबाइल, 12 चांदी के सिक्के, चार सोने के सिक्के, कार व स्कूटी बरामद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button