फतेहपुर में भूमि विवाद पर जेसीबी से नलकूप की कोठरी ढहाई, हरे पेड़ उखाड़े

In Fatehpur, due to land dispute, tube well chamber was demolished with JCB and green trees were uprooted

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। विवादित भूमि नहीं बेचने की खुन्नस में प्रापर्टी कारोबारी ने कब्जे के लिए भूमि पर बनी कोठरी और हरे पेड़ों पर जेसीबी चलाकर धराशाही कर दिया। विरोध करने पर भू स्वामी को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी जेसीबी लेकर भाग निकले। मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 12 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हथगाम थाना क्षेत्र के अहिंदा निवासी महेश द्विवेदी ने बताया कि उनकी पैतृक भूमि में पानी लगाने के लिए नलकूप लगा है। भूमि के बगल में प्रापर्टी कारोबारी अजय विश्वकर्मा ने प्लाटिंग कर रखी है। उसकी जमीन पर अजय की नीयत खराब है। उसकी ओर से कोर्ट में वाद भी दाखिल कर रखा है। भूमि पर जबरन कब्जे के लिए सोमवार रात सुल्तानपुर घोष थाने के अल्लीपुर बहेरा निवासी अजय, राधेलाल, त्योंजा निवासी हिमांशू, पलिया निवासी पिंटू गुप्ता, कुलदीप साहू अपने 10 से 12 अन्य साथियों संग नलकूप पर पहुंचे। जेसीबी से नलकूप की कोठरी ढहा दी। हरे पेड़ धराशायी कर डाले। नलकूप में इंजन समेत अन्य कृषि का सामान दबकर नष्ट हो गया। जेसीबी की आवाज सुनकर वह लोग मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष निकेत भरद्वाज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। भूमि विवाद का मामला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button