फतेहपुर में सरकंडी चौकी पर भीड़ का पथराव, दारोगा की वर्दी फाड़ी, 13 लोग गिरफ्तार

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। बिंदकी कोतवाली के छोटे लालपुर गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस जनपद कौशांबी में तैनात निलंबित चल रहे सिपाही अखिलेश सिंह सहित छह लोगों को सरकंडी पुलिस चौकी पकड़ लाई। इस पर गांव की भीड़ ने पुलिस चौकी हमला कर दिया। पथराव कर पुलिस चौकी में बैठे पांच लोगों को भीड़ चौकी से छुड़ा ले गई। पुलिस निलंबित सिपाही को किसी तरह से कोतवाली ले आई।
पुलिस व ग्रामीणों की झड़प में चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह की वर्दी तक फट गई। पथराव में सभी को चोटें आई हैं। सीओ गौरव शर्मा कोतवाली पहुंचे। निलंबित सिपाही से पूछताछ की। इसके बाद भारी पुलिस व पीएसी गांव पहुंची औरव तीन महिलाओं सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया। सरकंडी चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 43 लोगों पर बलवा, सरकारी काम में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि नामजद 13 लोगों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। सिपाही भी पकड़ा गया है, वह जनपद कौशांबी में पुलिस लाइन में तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button