दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
तीन जिलों के डीसीपी और चार एडिशनल डीसीपी का हुआ ट्रांसफर

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में एक तरफ जहां सारे दल चुनाव तैयारियों में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने तीन जिलों के डीसीपी और इसके अलावा चार एडिशनल डीसीपी का ट्रांसफर किया है।




